
NIA ने अब यूपी के इस जिले में मारा छापा, मदरसे का मौलाना हिरासत में
हापुड़. वेस्ट यूपी में एनआर्इए की छापेमारी लगातार जारी है। अमरोहा के बाद अब एनआर्इए ने हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा में छापेमारी की है। शनिवार सुबह करीब 4 बजे एनआईए समेत स्थानीय पुलिस टीम में शामिल करीब 70 लोगों की छापेमारी से गांव आैर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एनआईए की टीम अपने साथ एक मौलाना को लेकर धौलाना के गांव पिपलेड़ा में पहुंची और मौलवी शहजाद को पूछताछ के बाद अपने साथ हिरासत में लेकर दिल्ली चली गर्इ।
सूत्रों की मानें तो शहजाद के पास एक मौलाना आकर रहने लगा था। वह मौलाना शहजाद को एक पैन ड्राइव व कुछ दस्तावेज देकर गया था, जिसकी निशानदेही पर एनआईए की टीम ने शहजाद के घर से कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है के मौलाना शहजाद गांव के मदरसे में बच्चों को पढ़ाने का काम किया करता था। एनआईए की टीम पहले तो शहजाद को थाना धौलाना लेकर आई आैर घंटों पूछताछ के बाद शहजाद को दिल्ली लेकर रवाना हो गई।
आपको बता दें के 26 दिसम्बर को एआईए, एटीएस के साथ यूपी पुलिस ने अमरोहा के मौलाना व हापुड़ के वैठ गांव निवासी मौलाना शाकिब को हिरासत में लिया था। अंदेशा जताया जा रहा है के शहजाद के तार भी अमरोहा से जुड़े हो सकते हैं। अभी एनआईए की टीम और बड़े खुलासे भी कर सकती है। शहजाद पुत्र ताहिर के घर पर एटीएस और एनआईए समेत स्थानीय पुलिस की टीम में शामिल करीब 70 लोग की छापेमारी से गांव और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Updated on:
12 Jan 2019 04:01 pm
Published on:
12 Jan 2019 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
