गाज़ियाबाद

अनुष्का शर्मा और वरूण धवन के देहाती लुक को देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन पर हुई सुई धागा फिल्म की शूटिंग
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन भी अब रुपहले पर्दे पर दिखाई देगा। दरअसल, रविवार को फिल्म सुई धागा की स्पेशल शूटिंग के लिए फिल्म मुख्य किरदार निभाने वाले अनुष्का शर्मा और वरुण धवन गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जैसे ही लोगों को उनके आने की खबर मिली तो हजारों लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए स्टेशन पर उमड़ पड़ी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी सूचना पहले से ही थी। इसके चलते भारी संख्या में एलआईयू अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

आपको बताते चलें कि अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की आगामी फिल्म सुई धागा की विभिन्न लोकेशन पर शूटिंग की जा रही है। फिल्म के एक सीन के लिए गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन को भी चिन्हित किया गया है। शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा ने गाजियाबाद से हजरत निजामुद्दीन की स्पेशल ट्रेन में सफर किया। जैसे ही वे गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सबसे पहले उन्होंने एक ऑटो किया, जिसमें बैठकर वरुण धवन और अनुष्का ने शूटिंग की शुरुआत की। जैसे ही दोनों गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो प्लेटफार्म तो भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। काफी संख्या में पुलिस बल होने के बावजूद भी लोग अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की फोटो लेने और सेल्फी लेते नजर आए। यानि अब सुई धागा फिल्म में भी गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर पांच आपको नजर आएगा। शुरुआती दौर में कुछ लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी।

भारी संख्या में पुलिस बल रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया तो लोग आश्चर्य में पड़ गए। सबको लगा कि कोई बड़ी सूचना पुलिस को मिली है, जिसके कारण भारी संख्या में पुलिस बल रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। लेकिन, जैसे ही फिल्म अभिनेता वरुण धवन और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की लोगों को खबर लगी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक शूटिंग जारी रही। जानकारी मिल रही है कि अभी एक या 2 दिन और भी फिल्म की शूटिंग गाजियाबाद में ही की जा सकती है। क्योंकि अनुष्का शर्मा गाजियाबाद के सीन भी अपनी फिल्म में डालना चाहती हैं।

Published on:
26 Mar 2018 12:07 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी