गाज़ियाबाद

Ghaziabad: Asaduddin Owaisi पर केस दर्ज करने की मांग, कोर्ट में अर्जी दाखिल

Highlights Ghaziabad कोर्ट में दाखिल की गई Owaisi के खिलाफ अर्जी AIMIM के अध्‍यक्ष Owaisi पर लगा है भड़काऊ भाषण देने का आरोप कोर्ट में 20 November को होगी अगली सुनवाई
less than 1 minute read
owaisi.jpg

गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की गाजियाबाद (Ghaziabad) कोर्ट में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के खिलाफ अर्जी दाखिल की गई है। यह अर्जी एसीजेएम-3 की कोर्ट में दाखिल की गई है। इसमें ओवैसी पर अयोध्या मामले (Ayodhya Case) में ट्वीट (Tweet) करने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।

ये आरोप लगाए

अयोध्‍या मामले में फैसला आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है। इस मामले में सोमवार को वकील अंकित त्यागी की ओर से यह अर्जी दाखिल की गई है। उन्‍हाेंने ओवैसी पर केस दर्ज करने की मांग की है। इसमें कहा गया कि अयोध्‍या फैसले का देश के सभी लोगों ने सम्‍मान किया। आरोप है क‍ि अयोध्‍या फैसले के बाद ओवैसी ने ट्वीट (Tweet) किया और भड़काऊ भाषण दिया। ऐसा करके उन्‍हाेंने देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।

पुलिस को भी दी थी शिकायत

अधिवक्‍ता अंकित त्यागी ने कहा कि उन्‍होंने एआईएमआईएम के अध्‍यक्ष ओवैसी के खिलाफ केस दज्र करने के लिए सिहानीगेट थाना पुलिस (Sihani Gate Thana Police) और एसएसपी (SSP) को भी शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्‍होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 20 नवंबर (November) की तारीख दी है।

Updated on:
19 Nov 2019 02:22 pm
Published on:
19 Nov 2019 02:22 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी