
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में 5 नवंबर (November) को एक युवती का शव मिला था। पुलिस (Police) ने सोमवार को इस केस का खुलासा कर दिया। दिल्ली (Delhi) से आई एक अज्ञात फोन कॉल ने पुलिस को इस मामले को खोलने में मदद की। पुलिस ने आरोपी पिता काे गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
दरअसल, गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में 5 नवंबर को बोरे में एक युवती का शव मिला था। युवती के हाथें में मेहंदी लगी हुई थी। शव की पहचान नहीं हो रही थी। प्राथमिक जांच में यह पता चला कि किसी ने युवती की हत्या कर उसका शव बोरी में बंद कर गुलावठी थाना क्षेत्र में फेंक दिया है। पुलिस आशंका जता रही थी कि गैर जनपद में हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। गुलावठी थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव की पहचान और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। शव की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया था।
पुलिस ने सोशल मीडिया का लिया सहारा
पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए थे, लेकिन अंतिम संस्कार किए जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। रविवार को दिल्ली से आई एक अज्ञात कॉल से पुलिस को युवती का नाम व पते के बारे जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह है वजह
पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय युवती का नाम कुसुम था। वह अगौता थाना क्षेत्र के गांव लोहगला की निवासी थी। कुसुम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता रामजीलाल ने की थी। हत्या कर उसके शव को बोरे में भरकर इशेपुर गांव के जंगल में फेंक दिया गया था। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम अपने चचेरे भाई से प्रेम करती थी। कुसुम में पिता को यह नागवार गुजरा। उसने कुसुम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव जंगल में डाल दिया। युवती किसी शादी समारोह में हिस्सा लेकर आई थी, जिस वजह से उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी।
यह कहा एसएसपी ने
बुलंदशहर एसएसपी (Bulandshahr SSP) संतोष कुमार सिंह का कहना है कि युवती का अपने चचेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका परिजन विरोध करते थे। इसके चलते रामजीलाल ने कुसुम की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी रामजीलाल को गुलावठी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Updated on:
19 Nov 2019, 10:21 AM IST
Published on:
19 Nov 2019, 10:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.