4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी पुलिस ने चीनी महिला की इस तरह की मदद, बोली-Thanks

Highlights . एक्सपो मार्ट में गिरा था चीन की महिला का पर्स . सीसीटीवी फूटेज के जरिये महिला तक पहुंची पुलिस. पर्स में रखे हुए थे जरुरी कागजात  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 19 Nov 2019, 10:12 AM IST

plokoko.png

ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क एरिया के एक्सपो मार्ट में चीन की एक महिला का पर्स गिर गया। यह पर्स नॉलेज पार्क थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी को मिल गया। अब पुलिस ने पर्स के मालिक की खोज शुरू की। सीसीटीवी फूटेज के जरिये पुलिस महिला तक पहुंची और उसे पर्स सौंप दिया। पर्स में क्रेडिट, डेबिट कार्ड, जरूरी कागजात और दवाइयां रखी हुई थी।

एक्सपो मार्ट में इनदिनों एलईडी एक्सपो चल रहा हैं। एक्सपो में हिस्सा लेने के लिए चीनी महिला जांन इंग आई हुई है। ये फिलहाल दिल्ली स्थित रॉयल प्लाजा होटल में ठहरी हुई है। एक्सपो मार्ट में जांन इंग का पर्स गिर गया। एक्सपो मार्ट में काम खत्म करने के बाद महिला जब होटल पहुची तो उन्हें पर्स खोने का मालूम हुआ। उधर, महिला का पर्स नॉलेज पार्क थाना में तैनात एक पुलिसकर्मी को मिला।

जिसमें 6 डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन व अन्य जरूरी कागजात आदि सामान था। फोन से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सीसीटीवी फूटेज के जरिये पुलिस महिला तक पहुंची। पुलिस को मालूम हुआ कि महिला दिल्ली के रॉयल प्लाजा में ठहरी हुई है। उसके बाद पुलिस ने होटल में फोन कर महिला तक पहुंची। बाद में पुलिस चीन की रहने वाली जांन इंग को उनका पर्स सौंपा। महिला ने नॉलेज पार्क पुलिस को धन्यवाद दिया।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश