गाज़ियाबाद

बड़ी खबर: बजरंग दल के नेता को के पास आर्इएसआर्इएस से आया काॅल दी ये धमकी

पुलिस शिकायत लेकर काॅल करने वाले का पता लगाने में जुटी

2 min read
hapur news

हापुड़।योगी सरकार में हुंकार भरने वाली बजरंग दल के एक नेता को आर्इएसआर्इएस बताया एक अनजान नौ डिजीट नंबर से काॅल आया। इस नंबर पर बात करने वाले शख्स ने खुद को आर्इएसआर्इएस का एजेंट बताते हुए एेसी धमकी दी। जिसे सुनकर बजरंग दल के नेता भी हिल गये। उन्होंने तुरंत दल के साथियों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद दल के नेता संग पहुंचे सदस्यों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

गाजियाबाद पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के रहने वाले प्रशांत पंडित बजरंग दल के जिला संयोजक है। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक विदेशी अनजान नंबर से काॅल आया। काॅल करने वाले ने खुद को आईएसआईएस का एंजेट बताया। इसके साथ ही उन्हें फोन करने वाले ने बम से उडाने की धमकी दे दी। प्रशांत ने बताया कि 2 मिनट 55 सैकेंड फोन पर बात होने के बाद फोन कट हो गया। फोन पर धमकी देने वाले ने अभद्रता करते हुए बजरंग दल से दूर रहने को कहा धमकी मिलने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत पंडित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं प्रशांत का कहना है कि पुलिस ने कार्रवार्इ का आश्‍वासन दिया है, लेकिन उन्‍हे कोई सुरक्षा मुहैया नही कराई गई है।

इस नंबर से आया था प्रशांत के पास काॅल यह सलाह

बजरंग दल के हापुड़ जिला संयोजक को नो अंक के +614589099 विदेशी नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले खुद को आर्इएसआर्इएस संगठन से जुड़ा होने की बात बताते हुए। प्रशांत को बम से उड़ाने की धमकी दी। साथ ही उन्हें इससे बचने के लिए जल्द से जल्द बजरंग दल छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद से प्रशांत काफी डरे हुए है।

Published on:
11 Apr 2018 06:08 pm
Also Read
View All
बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला

गाजियाबाद में ‘टि्वशा शर्मा’ जैसा हत्याकांड, शादी के 6 महीने बाद रेलिंग से लटका मिला नव विवाहिता का शव

‘किसी के बाप में दम नहीं, जो नमाज रोक दे’, सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद में भड़काऊ बयान देने वाला पूर्व सपा नेता गिरफ्तार

दूसरे समुदाय के युवक संग होटल में मिलने गई थी युवती, फंदे से लटकी मिली लाश, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, बोले-आतंकवाद सिखाने वाले मदरसों को किया जाएगा ध्वस्त