नोएडा।हत्यारोपितों की गिरफ्तारी न होने पर बिजनौर सांसद थाने पहुंचे गये। वह यहां इंस्पेक्टर से आर्इआे को बुलाने की मांग कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सांसद के पीए ने जब आर्इआे से बात की तो उसने थाने आने की जगह उनके साथ अभ्रदता से बात की। इस पर गुस्साए सांसद ने आर्इआे सब इंस्पेक्टर को न हटाने तक थाने में भी बैठे रहने की बात कहीं। जिले में मौजूद एडीजी बरेली जोन ने भी सुबह में थाने पहुंचकर पूरी स्थिति की जानकारी ली और थाना प्रभारी को फटकार लगाई। इसके साथ ही हत्या की विवेचना दूसरे थाने में ट्रांसफर कर दी।