वहीं सूत्रों की माने तो इस मामले में जांच के दौरान सामने अाए तथ्यों से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की लोकेशन से सब सकते में आ गये है । इस टीम ने दो अप्रैल को मेरठ में बवाल से पहले योगेश वर्मा की लोकेशन 20 से ज्यादा गांवों में मिली है। उनकी ये लोकेशन मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, कचहरी स्थानों समेत कर्इ गांवों की लोकेशन है, जबकि दो अप्रैल को इन्हीं स्थानों पर सबसे ज्यादा बवाल भी हुआ था। वहीं पूर्व विधायक की काॅल डिटेल भी निकाली जा रही है। जिसमें दो अप्रैल से एक दिन पहले शाम के समय विधायक के मोबाइल से करीब सौ से भी ज्यादा नंबरों पर काॅल की गर्इ है।