गाज़ियाबाद

बैल की टक्कर से भाजपा विधायक के पैर में फ्रैक्चर, भगदड़ में नेताओं समेत आधा दर्जन घायल

लोनी के गनौली गांव में हुए हादसे में भाजपा विधायक समेत अाधा दर्जन घायल

2 min read
बैल की टक्कर से भाजपा विधायक के पैर में फ्रैक्चर, भगदड़ में नेताओं समेत आधा दर्जन घायल

गाजियाबाद. गांव गनौली में एक सीसी रोड का उद्घाटन करने आए लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशाेर गुर्जर को एक बिदके बैल ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में घायल भाजपा विधायक के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं अन्य भाजपा नेताओं समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

इस बीजेपी नेता के यहां आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, इतने करोड़ नगद रकम बरामद की जानकर चौंक जाएंगे

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने गांव गनौली में एक सीसी रोड का उद्घाटन करने गए थे। उनके साथ स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी और भाजपा नेताओं समेत करीब आधा दर्जन लोग थे। सीसी रोड के उद्घाटन के बाद सभी लोग लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में खड़ी बैलगाड़ी में लगे बैल सामने से आ रहे एक सांड को देखकर बिदक गए। बैलों ने दौड़ना शुरू किया और विधायक व उनके साथियों को अपनी चपेट में ले लिया। अपने साथियों को बचाने के चक्कर में भाजपा विधायक नंदकिशारे नीचे गिर पड़े और बैलगाड़ी का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इस हादसे में विधायक गंभीर रूप से घायल को गए।

वहीं, इस दौरान मची भगदड़ में राजकुमार चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपा चौधरी समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसके बाद विधायक समेज सभी घायलों को गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जांच के दौरान विधायक नंदकिशारे के बाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण प्लास्टर चढ़ाया गया है। उनके कूल्हे में भी चोट आई है। वहीं, उनके साथियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें

पैन-आधार लिंक करने की आख‍िरी तारीख आज, नहीं किया तो उठाने होंगे ये नुकसान
Published on:
30 Jun 2018 10:46 am
Also Read
View All