नोएडा. हाईटेक सिटी नोएडा के सेक्टर-18 के एक बार में नशे में धुत एक महिला द्वारा सरेआम कपड़े उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, बार में अपने दो बच्चों के साथ पहुंची एक महिला ने बार में बीयर का आर्डर किया और एक-एक कर 6 बोतलें चढ़ा डाली। इसके बाद नशे में टल्ली महिला को जब बार संचालक ने बिल थमाया तो उसने जमकर हंगामा करते हुए अंडर गारमेंट्स छोड़कर एक-एक कर सारे कपड़े उतार दिए। महिला को ऐसा करता देख बार में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं महिला नशे में इतनी टल्ली हो गई थी कि पुलिस से भी उलझ पड़ी। इसके बाद महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई। पुलिसकर्मी उसे चादर ओढ़ाकर जिला अस्पताल ले गए। सुबह जब महिला को होश आया तो उसने अपनी करतूत के लिए पुलिस से माफी मांगी।