मुरादाबाद: जनपद में पासपोर्ट सत्यापन की जांच के नाम पर आवेदक से एक हजार रूपये मांगने वाली महिला सिपाही को निलंबित किया गया है। सिपाही पर आरोप है कि उसने आवेदक से पासपोर्ट आफिस से आई जांच के नाम पर एक हजार रूपये की मांग की थी आवेदक ने देने से इंकार किया तो महिला सिपाही ने अपनी जांच में आवेदक के पते को गलत बता दिया जिसके कारण आवेदक के पासपोर्ट आवेदन को रद्द कर दिया गया। आवेदक ने एसएसपी मुरादाबाद से इसकी शिकायत की तो तुरंत पुलिस ने महिला सिपाही की जांच की और उसे दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया।