10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी-बेटियों ने भाजपा नेता पर लगाए ये आरोप, पार्टी ने पद से हटाया

भाजपा नेता संजीव आनंद पर अब पार्टी का विश्वास भी डगमगा गया है। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें महानगर उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 28 Jun 2018, 6:18 PM IST

moradabad

पत्नी-बेटियों ने भाजपा नेता पर लगाए ये आरोप, पार्टी ने पद से हटाया

मुरादाबाद: अपनी पत्नी के आरोपों से फरार चल रहे भाजपा नेता संजीव आनंद पर अब पार्टी का विश्वास भी डगमगा गया है। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें महानगर उपाध्यक्ष पद से हटा दिया है। जिसके बाद अब येमाना जा रहा है कि पार्टी उन्हें निलंबित भी कर सकती है। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय महामन्त्री सूर्य प्रकाश पाल की संस्तुति पर संजीव आनंद को पार्टी पद से हटा दिया गया है।

VIDEO: कुएं से मिट्टी निकालते हुए किसानों पर चंद मिनटों पर जमा हो गर्इ मिट्टी की ढांग, जेसीबी से निकाला

ये है मामला

यहां बता दें कि भाजपा नेता संजीव आनंद दो दिन पहले उस समय अचानक सुर्ख़ियों में आये जब उनकी पत्नी और बेटियों ने घर के बाहर धरना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि बेटा न होने पर भाजपा नेता ने पत्नी और बेटियों को मारपीट कर घर से निकाल दिया और खुद अपनी मौसेरी बहन के साथ फरार हो गए। पत्नी और बेटियों ने घर के बाहर धरना शुरू कर दिया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के दबाब के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो रही।

गौकशी के आरोप में पीट-पीटकर मारे गए कासिम की मौत पर डीजीपी के बयान से मची खलबली

पार्टी की हो रही फजीहत

उधर पार्टी की हो रही किरकिरी के बाद फ़िलहाल संजीव आनंद को उपाध्यक्ष पद से तो हटा दिया है। लेकिन निलंबित न करना पार्टी नेताओं के मंसूबों पर सवाल खड़ा कर रहा है। क्यूंकि अंदरूनी बात ये निकल कर आ रही है कि पार्टी का एक धडा संजीव आनंद के साथ खड़ा है। इसलिए ही अभी तक पुलिस कार्यवाही नहीं हो पाई।

15 साल बाद बन रहा इतनी बारिश का विशेष योग, सबसे ज्यादा इनके चेहरे खिलेंगे

नेताओं के मौन पर उठ रहे सवाल

पार्टी के ये उदासीन रवैया तब है जबब भाजपा महानगर उपाध्यक्ष के खिलाफ पंजाब में मुकदमा दर्ज है। उत्पीड़न से त्रस्त होकर पत्‍‌नी और बेटियां घर के बाहर धरना दे रहीं हैं और पार्टी पदाधिकारी सब कुछ देख रहे हैं। उनकी पत्‍‌नी चीख-चीख कह रही हं कि पार्टी की शह मिली हुई है। इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पार्टी की बदनामी अलग से हो रही है।