10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी मोड में आई भाजपा ने बनाई रणनीति, कार्यकर्ता इस तरह करेंगे काम

आगामी विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने युवा मोर्चा व एबीवीपी को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Gulshan Kumar Patel

•

Updated: 28 Jun 2018, 4:59 PM IST

Preparation for the Assembly and Lok Sabha- 2019 elections

Preparation for the Assembly and Lok Sabha- 2019 elections

सागर. चुनावी मोड में आई भाजपा अब अपनी जमीन को बचाए रखने तमाम कार्यक्रम चला रही है। आगामी विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने युवा मोर्चा व एबीवीपी को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
पार्टी युवा मोर्चा की युवा विजय संकल्प यात्रा के बाद अब जल्द ही 'चलो वार्ड की ओर' कार्यक्रम के जरिए जिले की आठों विधानसभाओं में पैठ बनाएगी। इधर, अभाविप को विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों सहित विद्यालयों में सेल्फी विद् कैंपस अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान १ जुलाई से शुरू हो रहा है।
यूथ को जोडऩे का प्रयास
जानकारी के अनुसार पूर्व में 'चलो पंचायत कार्यक्रम' की सफलता को देखकर संगठन भाजयुमो को नया कार्यक्रम देने जा रही है। चलो वार्ड की ओर नामक इस कार्यक्रम के जरिए मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता वार्डवासियों खासतौर पर युवाओं से संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा शुरू की गईं युवा कल्याणकारी योजनाओं को बताकर पार्टी विचारधारा से जोडऩे का काम करेंगे।
कमलनाथ के घर में यात्रा का समापन
मोर्चा इसके पूर्व चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम चला चुका है। साथ ही ग्राम पंचायतों में स्पेशल ११ युवाओं की टीम बनाई है। यह टीम बूथ स्तर पर कार्य कर रही है। अब यही टीम चुनाव में मतदान केंद्रो पर भी तैनात होगी। बताया जा रहा है कि मोर्चा की युवा विजय संकल्प यात्रा का ३ जुलाई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के गृह नगर छिंदवाड़ा में समापन हो रहा है।
पदाधिकारियों ने बैठक में तैयार की रणनीति
मोर्चा के अलावा पार्टी ने अपनी विद्यार्थी विंग यानि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भी चुनावी रणनीति के तहत गतिविधियों में झोंक दिया है। पार्टी की नजर १ जनवरी २०१८ में बने नव-मतदाताओं पर है। इन वोटर्स को विधानसभा के साथ ही २०१९ के लोकसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी की जा रही है। बुधवर को हुई अभाविप की बैठक में बताया गया कि १ जुलाई से सेल्फी विद् कैंपस नाम से अभियान शुरू कर रही है। यह अभियान महाकौशल प्रांत में चलेगा। अभाविप के विभाग संगठन मंत्री मृदुल मिश्रा ने बताया कि हमारी यूनिट प्रत्येक कैंपस में है। ऐप्प के जरिए कार्यकर्ता सेल्फी या फोटो खींचेंगे। प्रत्येक कैंपस से 20 विद्यार्थियों के नाम संगठन को भेजे जाएंगे। जिला सहसंयोजक श्रीराम रिछारिया ने बताया कि 9 जुलाई को परिषद् का स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाएगा, इस दौरान तहसील इकाईयों में कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि परिषद् महाविद्यालयों में छात्र शिविर लगा रहा है। सितम्बर में जिला अभ्यास वर्ग होगा, इसके साथ ही सदस्यता अभियान चलेगा।