गाज़ियाबाद

कैराना उपचुनाव से पहले पिछड़ों को अपनी तरफ करने के लिए भाजपा ने चली बड़ी चाल

गाजियाबाद में 5 अप्रैल को घंटाघर मैदान में होगा कश्यप जयंती का बड़ा कार्यक्रम, कई मंत्री होंगे शामिल

2 min read

गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद में 5 अप्रैल को घंटाघर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप की जयंती मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे 5 अप्रैल को घंटाघर पर आयोजित होने वाली महर्षि कश्यप महारैली में सम्मि‍लित होंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता नरेंद्र कुमार कश्यप और भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि कैराना उपचुनाव व लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा इसके लिए पिछड़ों को अपनी तरफ करने की कोशिश करेगी। आपको बता दें कि नरेंद्र कुमार कश्‍यप की गिनती किसी समय बसपा में पिछड़ों के नेता के रूप में होती थी।

ये भी पढ़ें

यूपी की वन्डर लेडी ने अंटार्कटिका में किया ऐसा काम कि बढ़ गया देश का मान

घंटाघर रामलीला मैदान में होगी रैली

पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि 5 अप्रैल को 11 बजे घंटाघर रामलीला मैदान में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन होगा। कश्यप समाज पिछले 22 साल से लगातार इसका आयोजन कराता आ रहा है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे होंगे। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं से 5 अप्रैल की महारैली के आगमन की सहमति प्राप्त हो गई है।

मुख्‍यमंत्री को भी दिया है निमंत्रण

उन्‍होंने बताया कि इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी सहमति भी प्राप्त हो जाएगी, लेकिन सहमति के बाद ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

ये मंत्री भी रहेंगे मौजूद

वहीं, भाजपा के महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि इस वर्ष महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज जयंती बहुत ही भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के लोग भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व सासंद वीके सिंह, प्रदेश सरकार में मंत्री व गाजियाबाद विधायक अतुल गर्ग, पंचायती राज्य लोक निर्माण मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, चारों विधायक व महापौर समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता में अशोक मोंगा, अनिल खेड़ा, मयंक गोयल, संजय कश्यप, प्रदीप चौधरी, राजीव अग्रवाल, राजेश त्यागी, लेखराज माहौर, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

rajyasabha chunav live: बेहट विधायक नरेश सैनी ने कहा- भाजपा को नहीं, महागठबंधन को दिया वोट
Published on:
23 Mar 2018 02:34 pm
Also Read
View All