गाज़ियाबाद

गाजियाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा सीमेंट चोरी करने वाला गिरोह

गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार सस्ते दाम पर बेचते थे चाेरी का सीमेंट
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Dec 2020, 11:13 PM IST
ghazibad.jpg
पकड़े गए आराेपी चाेर

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
गाजियाबाद ( ghazibad ) दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना कवि नगर पुलिस ने ट्रकों में से सीमेंट चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के तीन शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 150 सीमेंट के बैग भी बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो यह गैंग पिछले काफी समय से जनपद में सक्रिय था और हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था लेकिन इस बार थाना कविनगर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी सिटी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कविनगर पुलिस ने धर्म काटे पर फर्जी तोल की पर्ची बनवाकर सीमेंट चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है । इन्होंने एक फर्जी सीमेंट सेंटर बना रखा था। यहां से लोगों को सस्ते में सीमेंट बेच दिया करते थे। आरोपी चालक मनोज सिकंदराबाद से अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी से लैंड क्राफ्ट डेवलपर्स के लिए ट्रक से लाते थे ओर धर्मकांटे पर फर्जी तरीके से तोल की पर्ची से सीमेंट के कट्टे चुराकर सस्ते दाम पर बेच देते थे ।

Updated on:
29 Dec 2020, 11:13 PM IST
Published on: