गाज़ियाबाद

VIDEO: गाजियाबाद के सबसे व्यस्त चौराहे पर चार्टर्ड बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

दिल्ली से मेरठ के लिए सवारियां लेकर जा रही थी चार्टर्ड बस  

2 min read

गाजियाबाद। महानगर गाजियाबाद के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल राजनगर एक्सटेंशन पर एक चार्टर्ड बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में बैैठी सवारियों के बीच में हड़कंप मच गया। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने भी बस में लगी आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन आग इतनी विकराल रही कि लोग इस पर काबू पाने में असमर्थ रहे। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम एक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने बस में लगी आग को बुझा दिया। हादसे में किसी तरीके की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी।

ये भी पढ़ें

मई से शुरू हो सकता है भारत का सबसे बढिया एक्सप्रेस वे, 120 की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

जय चार्टर्ड बस मेरठ और दिल्ली के बीच रोजाना ड्यूटी जाने वाले लोगों को ले जाती थी। शनिवार को रोजाना की तरह बस दिल्ली से सवारियों को लेकर मेरठ जा रही थी। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर पहुंचने पर बस में अचानक से आग लग गई। आग लगने के दौरान बस में बड़ी संख्या में सवारी मौजूद थी।। जैसे ही बस में धुंआ निकलना शुरू हुआ अंदर बैठे लोग खिड़़की से बाहर होना शुरू हो गए। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने भी सवारियों को बाहर निकालने में मदद की। बताया जा रहा है कि सभी सवारियों के सुरक्षित आने के बाद में आग और भी तेज हो गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सबसे व्यस्त चौराहे पर आग लगने की वजह से खासा जाम लग गया। जिसे खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

घंटाघर दमकल स्टेशन के प्रभारी संजीव यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। संभावना है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी हो। गनीमत रही कि सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

यूपी के इस प्राधिकरण ने फंड बचाने के लिए उठाए ये कदम, हुई पांच करोड़ की बचत
Updated on:
03 Mar 2018 06:16 pm
Published on:
03 Mar 2018 06:13 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी