ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद में बागपत के खेकड़ा से प्रवेश करेगा। हिंडन के पास बींग गांव से रेवड़ी रेवड़ा, मिलक चालकपुर, भिक्कनपुर, मिलक सैंथली, दुहाई, कनौजा, मटियाला, सिकरोड़, डासना देहात आदि से यह गौतमबुद्ध नगर में प्रवेश करेगा। 15 मार्च तक दुहाई से सोनीपत तक एक्सप्रेस वे का काम पूरा कर लिया जाएगा। अन्य स्थानों पर चल रहा काम भी 90 फीसदी तक हो चुका। यह कार्य भी अप्रैल तक पूरा होने की बात कही जा रही है। सूत्रों ने बताया कि परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का विवाद हो गया था। पीएमओ ने भूमि से जुड़े सभी विवाद का निस्तारण करने का आदेश दिया। जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी की आर्बिट्रेशन कोर्ट में फाइलें निपटाई जा रही हैं।16 गांव के किसान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर लामबंद हो गए थे। इस पर जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता कर उनकी मांग पूरी कराईं।