गाज़ियाबाद

बच्चों की पढ़ाई और जीवन को भी प्रभावित कर रहा है कोरोना वायरस

परीक्षा के लिए बच्चे सेल्फ स्टडी को हैं मजबूर
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2020, 1:22 PM IST
coronavirus-2-1583317522.jpg

गाजियाबाद. कोरोना वायरस का खौफ लगातार लोगों के अंदर नजर आ रहा है। जहां एक तरफ शहर के भीड़ वाले इलाके में सन्नाटा नजर आ रहा है। वहीं, अब स्कूली बच्चों में भी इसका खौफ बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ छात्रों के एग्जाम चल रहे हैं, तो दूसरी तरफ कोरोना वायरस का खतरा भी देश भर में बढञता ही जा रहा है।

स्कूलों की छुट्टियां भले ही घोषित कर दी गई हैं, लेकिन एग्जाम तो देना ही है। गाज़ियाबाद में रहने वाली दसवीं क्लास की छात्रा शैली का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से कोचिंग सेंटर पर भी नहीं जा रहे हैं। इसलिये अगले एग्जाम की तैयारी घर पर ही कर रहे हैं। जिससे काफी मुश्किल हो रही है।

वहीं, दसवीं क्लास में ही पढ़ने वाली रिया का कहना है कि घर से बाहर बिल्कुल नहीं निकल रहे हैं। इस वक्त सिर्फ सेल्फ स्टडी को एक्स्ट्रा टाइम दे रहे हैं। इन बच्चियों की परेशानी से साफ है कि देश में छाए कोरोनावायरस के डर से स्टडी पर फोकस करना, कठिन होता जा रहा है।

Published on: