जिले में आए चक्रवाती तूफान और मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि से करीब 128 गांवों के 65 हजार किसानों को नुकसान हुए है। इनकी सरसों व गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जनपद के स्याना, डिबाई, अनूपशहर तहसील के किसानों की करीब 33 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान को लेकर जिले के आला—अधिकारी मौका मुआयना और जायजा ले रहे है। वहीं, इसी क्रम में बीजेपी सांसद भोला सिंह अनूपशहर क्षेत्र में पहुंचकर बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया।