गाज़ियाबाद

Ghaziabad : सीएम योगी ने किया तीन परियोजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद का दौरा किया। इस दौरान सीएम योगी ने गाजियाबाद में चल रही तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जिनमें पीएम आवास योजना, हिंडन नदी का निर्माणाधीन पुल और 41 वाहिनी पीएसी में बनाई जा रही 12 मंजिला बैरक शामिल है।
2 min read
cm-yogi-inspected-three-projects-in-ghaziabad.jpg
सीएम योगी ने किया तीन परियोजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों ने ली राहत की सांस।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद का दौरा किया। इस दौरान सीएम योगी ने गाजियाबाद में चल रही तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जिनमें पीएम आवास योजना, हिंडन नदी का निर्माणाधीन पुल और 41 वाहिनी पीएसी में बनाई जा रही 12 मंजिला बैरक शामिल है। सीएम योगी ने सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और तमाम प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जहां उन्होंने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों को कई तरह के दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की सांसें फूली रहीं। निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री गाजियाबाद से बुलंदशहर के लिए निकल गए। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गाजियाबाद दौरे के दौरान शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और तमाम पदाधिकारियों से मिले। पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीएम योगी ने मौजूद सभी नेताओं को कई तरह के दिशा निर्देश दिए। उसके बाद मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद मे प्रताप विहार प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासीय योजना के निरीक्षण के बाद जीटी रोड पर बन रहे निर्माणाधीन हिंडन पुल का भी निरीक्षण किया।

सीएम के जाते ही अधिकारियों ने ली राहत की सांस

सीएम योगी उसके बाद पीएसी में 12 मंजिला निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण करने पहुंचे। जब तक मुख्यमंत्री गाजियाबाद में रहे तब तक सभी अधिकारियों की सांसें अटकी रहीं, लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला बुलंदशहर के लिए रवाना हुआ तो गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

21 परियोजनाओं की सौंपी सूची

बता दें कि गाजियाबाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम योगी को 21 परियोजनाओं की सूची दी थी, मगर सीएम योगी ने तीन प्रमुख परियोजनाओं का निरीक्षण किया। तीनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद से बुलंदशहर दौरे पर निकल गए।

Published on:
27 Aug 2022 04:07 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी