31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

cyber fraud on whatsapp : मेरठ डीएम के नाम से व्हाट्सएप पर किया ये काम, अधिकारियों में हड़कंप

cyber fraud on whatsapp मेरठ जिलाधिकारी के नाम पर अब एक बार फिर से व्हाटसएप पर डीपी लगाकर अधिकारियों से गिफ्ट और रुपये की डिमांड की गई है। यह मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी मेरठ के जिलाधिकारी के नाम पर इस तरह की ठगी की घटनाएं सामने आ चुकी है। मेरठ में व्हाटसएप पर जिलाधिकारी की डीपी लगाकर गिफ्ट मांगने का यह दूसरा मामला सामने आया है। कुछ ऐसा ही इस बार भी लग रहा है। व्हाट्सएप के जिस नंबर पर डीएम मेरठ की डीपी लगाई गई है वो नंबर 9401137574 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 27 Aug 2022, 8:21 PM IST

मेरठ डीएम के नाम पर व्हाट्सएप पर किया ये काम, अधिकारियों में हड़कंप

मेरठ डीएम के नाम पर व्हाट्सएप पर किया ये काम, अधिकारियों में हड़कंप

cyber fraud on whatsapp ‘‘अवगत कराना है कि मोबाइल नंबर 9401137574 से संचालित व्हाट्सऐप पर जिलाधिकारी का फोटो लगा है। जिस नंबर से कई अधिकारियों से मैसेज द्वारा गिफ्ट कार्ड आदि की डिमांड की गयी है। अवगत कराना है कि यह मोबाइल नंबर एवं इस पर संचालित व्हाट्स ऐप का जिलाधिकारी महोदय से कोई संबंध नहीं है।’’ आजकल ये मैसेज जिलाधिकारी मेरठ के कार्यालय से भेजा जा रहा है। वहीं मीडिया और सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से इस मैसेज को भेजकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।


मेरठ जिले सहित कई जिलों के जिलाधिकारी का फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर अधिकारियों से गिफ्ट की डिमांड करने का मामला सामने आया है। इससे मेरठ के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि पूरा मामला आखिर है क्या। इस पूरे मामले की जब जांच की गई तो सच्चाई सामने आई। जांच में सामने आया कि किसी व्यक्ति ने वाट्सएप नंबर पर जिलाधिकारी की डीपी लगाकर कई अधिकारियों को मैसेज भेजकर गिफ्ट की मांग की है। जिस नंबर से वाट्सएप मैसेज किया गया वह नंबर 9401137574 है। मामले की जांच की गई तो असली सच्चाई सामने आ गई। मामले की जांच अब साइबर टीम कर रही है।


यह भी पढ़ें : CM Yogi Meerut visits : यूपी में अब नशे के कारोबारियों और ड्रग माफियाओं की संपत्ति होगी जब्त

मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा का व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर बड़ा कारनामा सामने आया है। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मच गया। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि इस मोबाइल नंबर से उनका कोई संबंध नहीं है। दो महीने पहले जिलाधिकारी के नाम से ऐसे ही गिफ्ट अधिकारियों से मांगे गए थे। इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया था। वहीं अन्य जिलों में भी कई जिलाधिकारियों के फोटो लगाकर ऐसे ही अन्य अधिकारियों से गिफ्ट की मांग की जा रही है। मेरठ के अलावा मिर्जापुर के डीएम ने भी ऐसा ही एक मामला पकड़ा है। उन्होंने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की सफाई दी है कि मेरी प्रोफाइल फोटो को लगाकर कोई व्यक्ति अधिकारियों को मैसेज कर रहा है। यह फेक प्रोफाइल है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश