गाज़ियाबाद

बीजेपी विधायक और पुलिस के बीच टकराव, भारी संख्या में गुर्जरों ने लाठी-डंडे लेकर की बैठक, पुलिस प्रशासन अलर्ट

विधायक ने लगाया पुलिस पर रिश्वत का आरोप, एसएसपी ने आरोपों को किया खारिज

2 min read
loni
बीजेपी विधायक और पुलिस के बीच टकराव, भारी संख्या में गुर्जरों ने लाठी-डंडे लेकर की बैठक, पुलिस प्रशासन अलर्ट

गाजियाबाद। बहुमत से जीत के बाद सत्ता में आई योगी सरकार को खुद पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने अपने विधायकों नेताओं को सत्ता मद से दूर रहने की हिदायत दी थी। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी अपनी छवि में सुधार करने को कहा था। लेकिन गाजिया बाद से जो मामला सामने आया है उससे तो यहीं लगता है कि दोनों अपने मुखिया को नजर अंदाज कर मनमानी करने पर उतारू है। जहां कुछ दिन पहले बीजेपी के विधायक और पुलिस की आपस में ठन गई। जहां विधायक पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे हैं वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। लेकिन फिर भी विधायक के समर्थन में आज सैकड़ो गुर्जरों ने लाठी-डंडे लेकर बैठक की और विधायक नंदकिशोर गुर्जर के लिए किसी भी तरह की लड़ाई लड़ने को तैयार रहने का ऐलान किया।

गाजियाबाद के लोनी में BJP विधायक और गाजियाबाद पुलिस के बीच विवाद थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। लोनी में आज विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पक्ष में सैकड़ों लोग गनौली गांव में एकत्रित हुए और एक पंचायत की। पंचायत में सभी लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे थे। दरअसल लोनी इलाके के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस पर आरोप लगाया है, कि लोनी पुलिस रिश्वत लेती है और इसका उन्होंने एक ऑडियो भी वायरल किया है। इस मामले में CM को दो पत्र उन्होंने लिखे हैं।

हालाकि एसएसपी वैभव कृष्ण को जब इस बात की जानकारी हुई और जांच कराई तो उन चारों कांस्टेबल पर लगे आरोप सही पाए गए तो उन्होंने तुरंत पुलिस कांस्टेबल को सस्पेंड भी कर दिया था। लेकिन विधायक अभी भी शांत नहीं हुए हैं। उन्होंने कुछ और पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर डाली। लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से विधायक ने एक दूसरा पत्र भी CM को लिखा। हालाकि विधायक के दूसरे पत्र को लेकर SSP गाजियाबाद का कहना है कि नंदकिशोर गुर्जर सुरक्षा पाने के लिए ऐसा सब कुछ कर रहे हैं। क्योंकि उनकी सुरक्षा में कमी की गई है और वह सुरक्षा बढ़वाना चाहते हैं। दरअसल दूसरे पत्र में नंदकिशोर गुर्जर ने यह भी लिखा था कि उनको मरवाने की साजिश करने वाले एक पूर्व बाहुबली विधायक से मिलकर गाजियाबाद एसएसपी काम कर रहे हैं।


वहीं इस बात को लेकर विधायक के समर्थम में लोनी इलाके के कई गांव के किसान और ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि विधायक को किसी तरह की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। अपनी लाठी-डंडों से ही वह अपने विधायक नंदकिशोर गुर्जर की सुरक्षा करेंगे। हालांकि इस मामले में अभी तक CM ऑफिस की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है। लेकिन विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। विधायक का आरोप कितने सही या गलत हैं, ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन फिलहाल टकराव बढ़ता जा रहा है। और लोनी में हालात संवेदनशील हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गाजियाबाद के कई थानों की पुलिस को कहा गया है कि वह लोनी में अलर्ट रहें ।क्योंकि किसी भी वक्त वहां पर कुछ भी हो सकता है।

Published on:
23 May 2018 04:00 pm
Also Read
View All
Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए