गाज़ियाबाद

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने कहा, मुस्लिम होकर हिंदुओं के वोट से जीतना चाहता हूं

कांग्रेस का बीजेपी पर अटैक दिग्गज नताओं ने मोदी पर साधा निशाना 'हिंदुओं के वोट से भी जीतना चाहता हूं'

3 min read
ghaziabad
कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने कहा, मुस्लिम होकर हिंदुओं के वोट से जितना चाहता हूं

गाजियाबाद। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी तरह से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हुए हैं जिसके चलते कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में कांग्रेस के दिग्गज नेता पहुंचे। जिसमें प्रमोद तिवारी, गुलाम नवी आजाद और भुपेन्द्र सिहं हुडडा ने चुनावी जनसभाओं को किया संबोधित किया। इस मौके पर डॉली शर्मा ने जनसभा के सम्बोधन की शुआत की और लोगों से देश बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी से वोट की अपील की। साथ ही जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य्मंत्री गुलाम नवी आजाद ने धर्म के नाम पर राजनीति को गलत करार दिया हैं।

ये भी पढ़ें : VIDEO: बीजेपी के खिलाफ शिकायत, माहौल खराब करने का आरोप

लोकतंत्र खत्म हो सकता है-

साहिबाबाद की मुस्तफाबाद कॉलोनी और शहीद नगर कॉलोनी के अलावा लोनी और मुरादनगर में कांग्रेस के नेता बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि चुनाव 5 साल में होते हैं पर मेरा 40 साल का तजुर्बा है अगर जनता ने इस बार सोच समझकर वोट नहीं किया तो यह लोकतंत्र का आखिरी चुनाव भी हो सकता है क्योंकि जो आदमी अंदर बैठा है उसे लोकतंत्र पर यकीन नहीं है उसके आदर्श महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेई जी के नहीं है बल्कि चीन का राष्ट्रपति जो आजीवन राष्ट्रपति रहेगा उसके हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में इन्होंने कहा था कि बहुत काला धन है सबको 15-15 लाख रुपए मिलेंगे। लेकिन आज तक किसी को एक पैसा भी नहीं मिला है। मोदी जी ने कहा था रोजगार मिलेगा दो करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष मिलेंगी तो आज तक तो 10 करोड़ नौकरियां हो जानी चाहिए थी लेकिन उल्टा हुआ है। बेरोजगारी बढ़ गई है पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं, महंगाई बढ़ गई है।

मुसलमान होकर हिंदू के वोट से जीतना चाहता हूं-

कांग्रेसी नेता गुलाम नवी आजाद ने कहा कि इस दौर में इलेक्शन जीतने के नए-नए तरीके आए हैं कुछ लोग पैसा लेकर वोट देते हैं और कुछ लोग वोट लेने के लिए पैसा देते हैं दोनों तरफ लेने वाला भी है और देने वाला भी है। दोनों ही बेईमान है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें आपकी परेशानी आपकी समस्याओं से कोई हमदर्दी नहीं होती है लोग विकास के नाम पर वोट मांगते हैं धर्म को बीच में लाते हैं कभी इस्लाम तो कभी राम के नाम पर वोट मांगते हैं। मैं खुद मुसलमान होकर हिंदुओं के वोट से जीतना चाहता हूं क्योंकि धर्म अलग हो सकते हैं इंसान नहीं भगवान नहीं अल्लाह नहीं। ऐसा कहीं नहीं लिखा जो हिंदू को गाली देगा वह असली मुसलमान है या जो मुसलमानों को गाली देगा वह असली हिंदू है हम एक देश के नागरिक हैं और प्यार और एकता ही हमारी ताकत है। लेकिन भाजपा इस ताकत को खत्म करने में जुटी हुई है। जिसके बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्रा भुपेन्द्र सिंह हुडडा ने भी जनसभा को संबोधित कर डोली शर्मा के लिए वोट मांगे।

Updated on:
02 Apr 2019 10:55 am
Published on:
02 Apr 2019 10:38 am
Also Read
View All
गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट