30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौधरी चरण सिंह ने किसी को अपना वारिस घोषित नहीं किया था -अमित शाह

बागपत में जनसभा को शाह ने किया संबोधित सत्यपाल सिंह को वोट करने की अपील की फिर एक बार मोदी सरकार के लगे नारे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 31 Mar 2019, 3:58 PM IST

bagpat

चौधरी चरण सिंह किसी को घोषित नहीं किया था वारिस-अमित शाह

बागपत। बिजनौर के बाद अमित शाह सत्यपाल सिंह के लिए बागपत में वोट मांगने पहुंचे। जहां उन्होंने अपने संबोधन को शुरु करने से पहले चौधरी चरण सिंह को नमन किया। इस दौरान सभा स्थल फिर एक बार मोदी सरकार के नारों से गूंज उठा। वहीं अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि किसानों के लिए जो चौधरी चरण सिंह ने किया वो कोई नहीं कर सकता और यही वजह है कि उन्होंने किसी को अपना वारिस घोषित नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि जो भी किसानों के लिए कार्य करेगा वहीं असली वारिस होगा। लेकिन अब जो उनके वारिस बन कर आए हैं केवल लोगों को ठग रहे हैं। इसलिए सत्यपाल सिंह को भारी बहुमत से जीत दिलाए।

ये भी पढ़ें : Amit Shah अमित शाह बोले- अमेठी में हार के डर से केरल भागे राहुल गांधी

एयर स्ट्राइक के बाद बन गया था मुंह

शाह ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया है। समझौतै ब्लास्ट में असिमानंद को गिरफ्तार कर हिंदू आतंकवाद का नाम दिया। लेकिन कोर्ट ने आज फैसला कर दिया। ये कांग्रेस और राहुल गांधी केवल वोट बैंक समझते हैं। गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में बीजेपी को रेकने के लिए बुआ-भतीजे और दादा एक साथ आ गए हैं। जो कल तक लड़ते थे वो आज एक हो गए हैं। एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश के जवान जोश में थे लेकिन ये बुआ भतीजे और राहुल बाबा का मुंह बन गया था, लेकिन मुझे ये नहीं समझ आया कि पाकिस्तान के नेता के तरह इनका मुंह क्यों बन गया। ये लोग सेना के पराक्रम का सबूत मांगते हैं।

यूपी में अपराध पर लगा लगाम

इस दौरान यूपी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अपराधी दिन दहाड़े मां बहन के साथ खिलवाड़ करते थे। बेटियों की एफआईआर तक नहीं लिखी जाती थी। लेकिन जब से योगी सरकार सत्ता में आई है अपराध पर लगाम लग गया है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि कुछ समय पहले एक तस्वीर देखी जब अपराधी गले में एक बोर्ड लगा कर घुम रहे थे कि मुझे गिरफ्तार कर लो, ये देख कर कलेजे को ठंडक पहुंचती है कि अपराध का गढ़ बन चुके यूपी में भाजपा सरकार ने लगाम लगाने में कामयाब हो रही है।

आपको बता दें कि बागपत से दुबारा बीजेपी की ओर से सत्यपाल सिंह चुनावी मैदान में है तो गठबंऩ की ओर से रालोद के जयंत चौधरी खड़े हैं। हालाकि कांग्रेस ने बागपत से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। ऐसे में जनता किसे दुबारा कमान सौंपती है ये 23 मई को सबके सामने होगा।

ये भी पढ़ें : VIDEO: बड़ी खबर-इस पार्टी के बड़े नेता ने कहा, नहीं लिया जाटों के वोट का ठेका