गाज़ियाबाद

डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

सीओ सदर आकाश पटेल ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सूचना मिली थी कि मंदिर में एक समुदाय बच्चा पकड़ रखा है।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2021, 4:41 PM IST
gzb.jpg

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना इलाके में स्थित डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने सोशल मीडिया साइट पर एक वीडियो अपलोड की है। जिसमें आरोप लगाया है कि एक विशेष समुदाय का बच्चा मंदिर में प्रवेश कर गया, जोकि मंदिर की रेकी करने पहुंचा था। उनका कहना है कि कुछ लोग मेरी हत्या की साजिश रचने में लगे है। हालांकि महंत ने बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस गहनता से जांच करनी शुरू कर दी है।

महंत ने जताई हत्या की आशंका

बता दे कि गाजियाबाद के डासना स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर इन दिनों लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। कुछ समय पहले भी यहां के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अपनी हत्या का अंदेशा जताते हुए पुलिस को सूचित किया था। उसके बाद एक युवक भी मंदिर परिसर से पकड़ा गया था। अब फिर से मंदिर परिसर में एक विशेष समुदाय के किशोर के मिलने के बाद मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अपनी हत्या की साजिश करने का अंदेशा जताया है। उन्होंने किशोर को पुलिस के हवाले किया है इसके साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया है। वहीं पुलिस इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

निर्दोष है बच्चा - सीओ

सीओ सदर आकाश पटेल ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सूचना मिली थी कि मंदिर में एक समुदाय बच्चा पकड़ रखा है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस बच्चे की भाभी मंदिर के पास के ही सीएससी अस्पताल में भर्ती है। वह गर्भवती है उन्हें ही देखने यह अस्पताल गया था। भूलवश यह अस्पताल का गेट समझ कर मंदिर के गेट में प्रवेश कर गया वह इतना पढ़ा लिखा भी नहीं था। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया साइट पर जो भी वीडियो अपलोड करके आरोप लगाए हैं। मंदिर समिति द्वारा वह बेबुनियाद है। बच्चा गलती से चला गया था यह बिल्कुल निर्दोष है।

Published on: