3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब पीने के बाद भूल गया दोस्ती, मामूली कहासुनी में युवक ने पालिका कर्मी पर किए ताबड़तोड़ वार

पुलिस ने बताया कि मृतक मनीष नगर पालिका परिषद बड़ौत में संविदा कर्मचारी था। वह नगरपालिका की छोटा हाथी गाड़ी पर ड्राइवर था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Oct 2021, 2:43 PM IST

chaku.jpg

बागपत. उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मामलूी विवाद में पालिका कर्मी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिसके बाद घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची ने परिजनो की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : माध्यमिक स्कूलों का फिर से बदला समय, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब इन शर्तो के साथ संचालित होगी कक्षाएं


ये है पूरा मामला
बता दें कि बड़ौत थाना क्षेत्र के घासमंडी निवासी मनीष पालिका में संविदा कर्मचारी है। वह रविवार देर रात अपने घर ही बैठा हुआ था। इस दौरान घर पर उसके कुछ दोस्त आ गए और उन्होंने यहां शराब पी। इस दौरान शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने चाकू निकालकर मनीष पर ताबड़तोड़ वार दिए। चाकू के वार से मनीष बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद शोर सुनकर मनीष के परिजन मौके पर पहुंचे।

मनीष को लहूलुहान देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद परिजन ने पालिका कर्मी को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद मनीष की बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर दिया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर मेरठ के लिए रवाना हो गए, लेकिन मनीष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जब परिजन पालिका कर्मी को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है।



आरोपी दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मृतक मनीष नगर पालिका परिषद बड़ौत में संविदा कर्मचारी था। वह नगरपालिका की छोटा हाथी गाड़ी पर ड्राइवर था। इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आरोपी पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : CNG Vehicles: अब ऐसे वाहनों में नहीं लग पाएगी सीएनजी किट, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव