गाज़ियाबाद

बड़ी खबर: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 2 लोगों की दर्दनाक मौत

delhi news: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गढ़ी कटैया अंडरपास के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब ईंटों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीमेंट लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।
2 min read
delhi news delhi dehradun expressway accident ghaziabad two dead

Delhi News:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब ईंटों से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीमेंट लदे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि एक्सप्रेसवे का शोर पल भर में मातम और सन्नाटे में बदल गया। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों अपनी जान गंवा दी, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार अल सुबह गढ़ी कटैया अंडरपास के पड़ोस में दो ट्रकों की आपस में खतरनाक भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रक आपस में इतनी तेज टकराए कि इसके चलते एक्सप्रेसवे वे का इतना चहल-पहल वाला माहौल सन्नाटे में बदल गया। घटना में दो लोगों की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 50 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय, लोनी में भर्ती कराया है, जहां घायलों का उपचार जारी है।

राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना

सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सोमवार अल सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे गढ़ी कटैया अंडर पास के निकट सीमेंट से लदा ट्रक राम पार्क की तरफ क्रास करने के दौरान दिल्ली खजूरी की तरफ से आ रहे ईंट उतार कर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

पूरा मामला क्या है

ट्रकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में दो लोगों की जान चली गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल लोनी स्थित 50 सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पावी सादिकपुर निवासी जावेद (23) और बुलंदशहर के गंगावली निवासी लोकेश (38) को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां वे अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। स्थानीय एसीपी के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
16 Mar 2026 01:16 pm
Published on:
16 Mar 2026 01:16 pm