गाज़ियाबाद

कासगंज की घटना पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

बरेली के डीएम की तऱफ से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरीके का बयान सामने आना गलत है।
2 min read
Deputy CM KP Maurya

गाजियाबाद। कासगंज में हुई साम्प्रदायिक घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। गाजियाबाद में लोक निर्माण विभाग के एक कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने इसे दुर्भाग्य पूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तिरंगा यात्रा पर सवाल उठाया जाना गलत है। कासगंज जैसी घटनाओं की पुनरावृति ना होने पाए इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। आपको बता दें कि मामले में दोषियों की लगातार गिरफ्तारियां जारी हैं। बुधवार को पुलिस ने चंदन की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम को भी गिरफ्तार कर लिया।

पाताल से भी खोजे जाएंगे दोषी

कासगंज में हिंसा को बढ़ावा देने वाले लोगों को लेकर शासन सख्त है। उपमुख्यमंत्री के मुताबिक ऐसे दोषी अगर पालात में भी छिपे हुए हैं, तो उन्हें ढूंढकर निकाला जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। हिंसा का किसी भी रूप में होना बड़ा नुकसान है।

बरेली के डीएम के बयान पर ये बोले डिप्टी सीएम
बरेली के डीएम की तऱफ से सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बारे में पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि इस तरीके का बयान का सामने आना गलत है। अधिकारियों को चाहिए कि वो पद की गरिमा के अनुरूप काम करें। किसी तरह की बयानबाजी से बचें।

यह भी देखें

यह भी देखें

भारत में विकास के नाम पर नम्बर एक पर आएगा यूपी
डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से कहा कि विकास के मामले में पूरे प्रदेश को भारत में नंबर एक पर लाने का काम किया जाएगा। इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है। सरकार का प्रयास है कि गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर अथवा प्रदेश के दूसरे हिस्सों में एक समान विकास हो। पड़ोसी राज्यों से लगी यूपी स्टेट के तहत आने वाली सड़कों की कायापलट की जाएगी, ताकि पड़ोसी राज्य में प्रवेश के दौरान अलग महसूस न हो।

Updated on:
31 Jan 2018 05:55 pm
Published on:
31 Jan 2018 05:53 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी