
आगरा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को फतेहपुरसीकरी में पुलिस ने रोक दिया। ये तिरंगा यात्रा कासगंज में मारे गए चंदन गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाली जा रही थी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा को सुरक्षा का हवाला देकर एसडीएम किरावली ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। ये तिरंगा यात्रा बुधवार को कस्बा मटोली राम बगीची से शुरू हुई थी, जो बस स्टैंड गांधी चौक पर समाप्त होनी थी। लेकिन, बगीची से बाहर आते ही तिरंगा यात्रा को पुलिस ने रोक लिया। इसकी जानकारी एसडीएम किरावली को दी गई। जिसके बाद एसडीएम अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। जहां तिरंगा यात्रा निकालने वाले कार्यकर्ताओं से एसडीएम ने ज्ञापन लेकर तिरंगा यात्रा को समाप्त कराया।