गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दोनों बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही घायल-देखें वीडियो

लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का जब पुलिस ने पीछा किया तो मुठभेड़  शुरू हो गई और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
2 min read
police encounter

गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाज़ियाबाद में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। एक शख्स से बाइक लूटने के प्रयास के बाद नीली बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने घेरा तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया।

फायरिंग करने के बाद बदमाश भागने लगे। लेकिन पुलिस ने पीछा किया और एक बदमाश के पैर में गोली मारी। बदमाश वहीं गिर गया जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला, जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। दोनों बदमाशों से पुलिस ने बाइक, पिस्टल और एक तमंचा बरामद कर लिया है।

घायल बदमाश की पहचान मोहसिन के रूप में हुई है। जबकि उसके दूसरे गिरफ्तार साथी का नाम आमिर है। शक है कि दोनों लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। अब पुलिस इनकी क्राइम हिस्ट्री की जानकारी कर रही है। दोनों घायलों को मैक्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

गाज़ियाबाद के पॉश इंदिरापुरम इलाके में हिंडन के किनारे कनावनी गांव की सर्विस रोड अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठी। गाजियाबाद में बदमाशों का सामना पुलिस से हो गया। 8-10 राउंड गोलियां यहां बादमशों और पुलिस की तरफ से चली।

इलाके में एक शख्स से बाइक लूटने के प्रयास की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। लेकिन बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी, जिससे अखिलेश नाम का सिपाही जख्मी हो गया उसके हाथ में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस वालों ने बदमाशों का पीछा किया।

बदमाशों पर पुलिस ने गोली चलाई जो मोहसिन नाम के बदमाश के पैर में लगी। फायरिंग के दौरान मोहसिन के साथी आमिर ने मौके से भागने की कोशिश की। जिसे पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को शक है कि ये दोनों बदमाश पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं। इस बार भी लूट के इरादे से दोनों निकले थे और एक शख्स से बाइक और कैश लूटने की कोशिश की।

लेकिन शोर होने पर भागने लगे। आपको बता दें कि यह सर्विस रोड हिंडन बैराज के रास्ते एनएच-24 को जोड़ती है और एक व्यस्त सड़क है। जिस पर ये सब होने के बाद ये साफ़ हो गया है कि बदमाश व्यस्त जगह पर भी पुलिस पर गोली चलाने से गुरेज़ नहीं कर रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि पुलिस ने भी ठान रखा है कि बंदूक की गोली ही इन बदमाशों का इलाज है।

Published on:
05 Mar 2018 09:14 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी