1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच फिर मुठभेड़, 2 बदमाश और एक दरोगा को लगी गोली-देखें वीडियो

बदमाशों की फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर को दो गोली लगी। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad police

गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाज़ियाबाद में बदमाशों और पुलिस के बीच दिनदहाड़े एक बार फिर मुठभेड़ हुई। मोबाइल लूटकर अपाचे बाइक से जा रहे बदमाशों को थाना साहिबाबाद इलाके में पुलिस ने रोका तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी और भागने लगे। लेकिन पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें-आज शाम नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे ये दिग्गज बसपा नेता

बदमाशों की फायरिंग में एक सब इंस्पेक्टर को दो गोली लगी। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों की संख्या तीन थी। पुलिस की गोली से घायल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनका तीसरा साथी गोलियों का फायदा उठा फरार हो गया।

यह भी पढ़ें-वकीलों ने कहा- केंद्र आैर प्रदेश सरकार की लापरवाही से नहीं मिल रही हार्इकोर्ट बेंच

सब इंस्पेक्टर को गम्भीर हालत में वैशाली के मैक्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दोनों घायल बदमाशों को भी नरेन्द्र मोहन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास जांच रही है।

यह भी पढ़ें-गाजियाबाद के नामी स्कूल ने नहीं दी स्कॉलरशिप तो मिला कानूनी नोटिस

दरअसल मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों ने घेरे जाने पर एक सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दो बदमाश तस्लीम उर्फ भूरा और शाहरुख को पुलिस की क्रॉस फायरिंग में गोली लगी।

यह भी पढ़ें-पांच दिन से लापता था युवक, जब मिला तो देखकर घरवालों के उड़ गए होश

गोली लगने से दोनों बदमाश वहीं गिर गए। जबकि इनका तीसरा साथी भाग निकला। लेकिन बदमाशों की बाइक, पिस्टल और एक तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया है। दो बदमाशों के अलावा एक पुलिस कर्मी को भी गोली लगी है। तीनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

Story Loader