गाज़ियाबाद

इस पूर्व विधायक पर लगा अपहरण कर मारपीट करने का आरोप- देखें वीडियो

गाजियाबाद के मसूरी थाने में भाजपा नेता प्रशांत चौधरी समेत 12 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 12:19 PM IST
Ghaziabad News
इस पूर्व विधायक पर लगा अपहरण कर मारपीट करने का आरोप

गाजियाबाद। जनपद में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी समेत 12 लोगों पर मारपीट और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि गढ़ की जिला पंचायत सदस्य के पति को इन लोगों ने अगवा किया। इन लोगों पर मारपीट करने का भी आरोप है। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में हापुड़ के जिला पंचायत अध्यक्ष का पति भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। एफआईआर में कुल 12 लोगों के नाम हैं। इनमें प्रशांत चौधरी के गनर भी शामिल हैं।

12 लोगों पर लगाया आरोप

गाजियाबाद के मसूरी थाने में भाजपा नेता प्रशांत चौधरी समेत कुल 12 लोगों पर अपहरण कर मारपीट का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाला गढ़ की जिला पंचायत सदस्य का पति है। पीड़ित सचिन कटारिया के मुताबिक, उसको मसूरी क्षेत्र की दुकान से अगवा कर प्रशांत चौधरी और उनके साथियों ने मारपीट की। यह सब राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया है। आरोप यह भी है कि भाजपा नेता प्रशांत चौधरी के साथ हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष का पति राजेन्द्र भी शामिल था। इसके अलावा प्रशांत चौधरी के सुरक्षा में लगे गनर भी मारपीट में शामिल थे।

प्रशांत चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया

पीड़ित ने सीधे एसएसपी को इसकी शिकायत दी है। इसके बाद मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसको जातिसूचक शब्द भी कहे गए। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जिला पंचायत की सीट आरक्षित होगी। आरोप यह भी है कि प्रशांत चौधरी नहीं चाहते कि पीड़ित एक विशेष शख्स के साथ मिलकर चुनाव लड़े। इस बारे में प्रशांत चौधरी ने कहा कि ये आरोप निराधार हैं। उन्‍होंने पहले से ही सचिन पर एक मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। आपको बता दें क‍ि प्रशांत चौधरी बसपा से एमएलसी रह चुके हैं। फिलहाल वह भाजपा में हैं। एसएसपी वैभव कृष्‍ण का कहना है कि इस तरह का मामला सामेन आया है। पीड़ि‍त का मेडिकल कराया गया है। उसे चोट लगी है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Published on: