एक अंग्रेजी समाचार पत्र ने जब इस मामले में महिला क्रिकेट कप्तान से पूछा कि क्या सरकार ने आपको कॉन्स्टेबल का पद ऑफर किया है तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उसने सिर्फ इतना कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह अभी कुछ नहीं बोलेंगी। वहीं, हरमनप्रीत कौर के मैनेजर ने मीडिया से बताया कि उन्हें पंजाब पुलिस की ओर से अभी तक ऐसी कोई भी अधिकारिक चिट्ठी प्राप्त नहीं हुई है, जिसमें हरमनप्रीत कौर को नौकरी से बर्खास्तगी का जिक्र हो। उन्होंने दोहराया कि यह वही डिग्री है, जिसे जमाकर हरमनप्रीत ने रेलवे की नौकरी पाई थी। ऐसे में इसके फर्जी होने का सवाल ही नहीं उठता है।