गाजियाबाद।पश्चिम बंगाल से गरीब आैर लाचार युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली आैर गाजियाबाद लाकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में डालने वाले ह्यूमन ट्रैफिकिंग के एक गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया।पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े सात आरोपियों के कब्जे से दो लड़कियों को भी बरामद किया है।जिन्हें जबरन दिल्ली से लेकर मेरठ आैर गाजियाबाद भेजा जाता था।पश्चिम बंगाल पुलिस की जानकारी आैर उनकी टीम के साथ गाजियाबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।