गाज़ियाबाद

चेकिंग के दौरान इस जिले में पकड़ी गई 100 पेटी अवैध शराब, 7 गिरफ्तार

सूचना के आधार पर छापा मारा गया तो मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जो कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त थे।
2 min read
Feature image

गाजियाबाद। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की रोकथाम के लिए एक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी टीम ने 100 पेटी अवैध शराब के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत मार्केट में 5 लाख बताई जा रही है। मामला साहिबाबाद के परसौंडा स्थित गरिमा गार्डन का है, जहां आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा और बड़े पैमाने पर अवैध शराब का जखीरा बरामद कर लिया। इसके अलावा गरिमा गार्डन से ही हरियाण मार्का शराब की भी 15 पेटी बरामद की गई और दो लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एक महिला और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए आबकारी अधिकारी मुबारक अली ने बताया कि शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक एक्साइज कमिश्नर के आदेश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते आबकारी निरीक्षकों की टीम के द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि साहिबाबाद के गरिमा गार्डन में कुछ लोग अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं।

सूचना के आधार पर छापा मारा गया तो मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जो कि अवैध शराब के धंधे में लिप्त थे। टीम ने उनके कब्जे से अवैध शराब की 67 पेटी और एक स्कूटी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 33 पेटी अवैध शराब 31 तारीख की देर शाम आबकारी निरीक्षक की टीम के द्वारा विजयनगर इलाके से भी बरामद की गई। यानी 2 दिनों की छापेमारी के दौरान कुल 100 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। इसके अलावा अभी जगह-जगह छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि 2 दिनों में आबकारी विभाग द्वारा बरामद की गई अवैध शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी गई है।

Updated on:
02 Nov 2018 05:36 pm
Published on:
02 Nov 2018 05:36 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी