गाज़ियाबाद

यहां दवाइयां ही लोगों के काल को दे रही दावत, भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाई बरामद

दवाईयां खाने के बाद और बीमार हुए लोग
2 min read
hapur
यहां दवाइयां ही लोगों के काल को दे रही दावत, भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाई बरामद

हापुड़। चंद रुपये कमाने के चक्कर में आम आदमी के स्वास्थ्य के साथ किस कदर खिलवाड़ किया जा रहा है आपको जानकर हैरानी होगी। लोग अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, वहीं अब मेडिकल स्टोरों पर मिलने वाली ये दवाइयां लोगों के काल को ही दावत दे रही हैं। जी हां कुछ ऐसा ही मामला सूबे के हापुड़ जिल से सामने आया है। जहां मंडल स्तरीय ड्रग विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडकिल स्टोर पर छापेमारी की। जिसमें भारी मात्रा में अवैध और एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद की गई। ड्रग विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।

दरअसल हापुड़ जिले में पिछले काफी दिनों से मेडिकल स्टोर से ली गईं दवाइयों से तबीयत और बिगड़ने की शिकायत मिल रही थी। इसी सूचना के बाद आज मंडल स्तरीय 6 सदस्य टीम ने थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी सलाई में दो मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की कार्रवाई की। जिसमें करीब एक लाख रूपय की दवाइयां मौके से बरामद की गई। जिनमें संवेदनशील और एक्सपायरी डेट की दवाइयां शामिल हैं। मंडल स्तर के ड्रग टीम ऑफिसर एके जैने के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई के दौरान मिली सभी दवाइयों को जप्त कर लिया और जांच के लिए सैंपलिंग कर भेज दिया है। टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तो वही दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची जांच टीम का कहना है कि दोनों स्थानों से किसी भी तरह के वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए। यह मेडिकल स्टोर अवैध रूप से बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे थे जिन पर बिकने वाली दवाएं लोगों को जीवन देने की बजाय उनकी सेहत को खराब करने का काम कर रही थी। कार्रवाई के दौरान 9 अलग-अलग दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं साथ ही करीब 1 लाख रूपय के दवाइयों के स्टॉक को किस टीम ने सीज कर दिया ।

Published on:
26 Jun 2018 01:14 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी