गाज़ियाबाद

कोल्ड ड्रिंक में युवती को नशीला पदार्थ देकर दो युवकों ने किया गैंगरेप

गाजियाबाद के थाना खोड़ा में दिल्ली की युवती से गैंगरेप
2 min read
ghaziabad
कोल्ड ड्रिंक में युवती को नशीला पदार्थ देकर दो युवकों ने किया गैंगरेप

गाजियाबाद. थाना खोड़ा इलाके में फेसबुक से दोस्ती, प्यार और धोखे का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, दिल्ली निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि गाजियाबाद के एक युवक ने पहले उससे फेसबुक के जरिये दोस्ती की। इसके बाद उन दोनों के बीच प्यार हो गया। इसी बीच युवक ने उसे नौकरी के बहाने बुलाया और कोल्ड ड्रिंग में कुछ नशीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद युवक ने अपने दोस्त के साथ उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने थाना खोड़ा में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना खोड़ा कॉलोनी इलाके में रहने वाले मोहित नाम के एक युवक की दिल्ली में रहने वाली एक युवती से फेसबुक चैटिंग के बाद दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार मोहब्बत में बदलती चली गई। लगातार दोनों की फेसबुक पर ही बात होती रही। युवती ने युवक से नौकरी लगाए जाने की बात कही तो मोहित ने युवती को बुधवार को खोड़ा कॉलोनी में नौकरी दिलाने के नाम पर बुला लिया। जहां मौका मिलते ही मोहित ने अपने दोस्त राजेश के साथ मिलकर युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे युवती बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। युवती ने होश आने के बाद थाना खोड़ा में आरोपी मोहित और राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर का कहना है कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती के साथ गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में रहने वाले एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
29 Jul 2018 12:46 pm
Also Read
View All
Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा

नई बुलेरो से गंगा स्नान जा रहे थे, ट्रक से हो गई सीधी टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

CJP प्रदर्शन में हिंसा का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर! कितने मामले हैं दर्ज? पुराने मामलों की भी खुली फाइल