पुलिस ने युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी, लेकिन यहां कहानी में उस समय ट्विस्ट आ गया जब खुद को अवैध तमंचे से गोली मारते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। अब पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की सही से जांच की जा रही है साथ ही खुद को गोली मारने वाले युवक की तलाश की जा रही है ताकि उससे अवैध हथियार को बरामद किया जा सके और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।