बागपत. बागपत पुलिस के पास आने से मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने इनकार कर दिया है। दरअसल, पुलिस ने मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था, लेकिन सीमा सिंह के बागपत आने से इनकार कर दिए जाने के बाद अब पुलिस बयान दर्ज कराने उसके आवास पर जा सकती है। हालांकि सीमा सिंह ने इसके पीछे की वजह साफ नहीं की है। सूत्रों की मानें तो बागपत में मुन्ना बजरंगी की पत्नी को जान का खतरा हो सकता है, जिसके चलते सीमा सिंह ने बागपत आने से मना किया है।