गाज़ियाबाद

डॉग लवर्स के लिए खुशखबरी, गाजियाबाद निगम ने रजिस्ट्रेशन फीस घटाई

नगर निगम ने नई योजना के तहत 1000 से घटाकर रजिस्ट्रेशन फीस महज ₹200 कर दी है। जबकि रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण का शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।

2 min read
ghaziabad_corporation_reduced_registration_fee_for_keeping_dog.jpg

यदि आप दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रहते हैं और कुत्ता पालने के शौकीन हैं, तो हमारी यह खबर आपके लिए खास खबर साबित हो सकती है। क्योंकि गाजियाबाद नगर निगम ने अब कुत्ता पालने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी राहत दी है। नगर निगम ने नई योजना के तहत 1000 से घटाकर रजिस्ट्रेशन फीस महज ₹200 कर दी है। जबकि रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण का शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। इतना ही नहीं नए नियम के तहत निगम के अधिकारियों के द्वारा यह भी तय किया गया है कि यदि किसी च्यक्ति ने कुत्ता पाल रखा है लेकिन अपने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो उससे ₹5000 का जुर्माना भी वसूला जाएगा।

नगर निगम ने नियमों में किए बदलाव

दरअसल नगर निगम ने कुत्तों के रजिस्ट्रेशन के लिए पिछले वर्ष से ही कवायद शुरू की हुई है। जिसमें एक हज़ार रुपए रजिस्ट्रेशन फीस भी तय की गई थी। इसके तहत कुत्ते पालने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए। लेकिन जो उम्मीद नगर निगम को थी, उस तरह का रिस्पांस कुत्ते पालने वाले लोगों ने नहीं दिखाया। जिसके कारण अब रजिस्ट्रेशन की मात्रा भी बेहद कम की गई है। नगर निगम ने नियमों में बदलाव किए हैं। अब नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन फीस कम करते हुए मात्र ₹200 किया है।

एक सितंबर से रजिस्ट्रेशन में सख्ती

नगर निगम के अधिकारी डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि कुत्ता पालने वाले लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है लेकिन उसके बावजूद भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो अपने कुत्ते को पालते हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ऐसे में नगर निगम ने 1 सितंबर से उन लोगों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है।

Published on:
02 Sept 2022 11:32 am
Also Read
View All
Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से

सूर्या हत्याकांड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान की एंट्री, कहा- मुझे फतवे का डर नहीं, CM योगी से की ‘बकरीद बैन’ करने की मांग

Ghaziabad Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांचवां आरोपी सारिक मेवाती गिरफ्तार