गाज़ियाबाद

खेलने के बहाने भांजी को साथ ले गया मामा, रेप करने के बाद उतारा मौत के घाट, पिता ने की फांसी की मांग

गाजियाबाद के टीलामोड़ में 4 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि मामा उसे घर से ले गया और बाद में बच्ची का शव सड़क किनारे मिला।
2 min read
मामा पर मासूम की हत्या का आरोप
मामा पर मासूम की हत्या का आरोप

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के टीलामोड़ इलाके में एक पिता का दिल टूट गया है। उनकी 4 साल की बेटी को हमेशा के लिए खोना पड़ा। पिता ने कहा, 'ना बच्ची की शर्म की, ना यह सोचा कि भांजी है। सोचा नहीं था कि बेटी के साथ उसी का मामा ऐसी हरकत कर सकता है। घर आता था तो बच्ची को खिलाता था। लेकिन 11 अप्रैल को दोपहर में आया और बच्ची को लेकर चला गया। हमें चिंता हुई तो बच्ची की मां ने कहा- भाई ही तो ले गया है, आ जाएगा। शाम हो गई तो मैं साले के कमरे पर गया। पूछा बेटी कहां है तो बोला- शाम को छोड़ आया था। ऐसे दरिंदे को फांसी होनी चाहिए। उसने मेरे साथ विश्वासघात किया है।'

क्या हुई घटना?

यह परिवार करीब 25 साल से गाजियाबाद के टीलामोड़ इलाके में रह रहा है। बच्ची का पिता इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम करते हैं। उनकी शादी 10 साल पहले मुजफ्फरनगर में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं- दो बेटे और एक 4 साल की बेटी। 11 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे बच्ची का मामा (साला) घर पहुंचा। उसने कहा कि बच्ची को खिलाकर छोड़ आएगा और उसे अपने साथ ले गया। देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई। जब बच्ची नहीं मिली तो पिता साले के कमरे पर गए। मामा ने बताया कि उसे घर के बाहर छोड़ आया था। बच्ची के बारे में पूछताछ करने पर कोई सही जवाब नहीं मिला। परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रात करीब 8 बजे बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक खड़ी कार के नीचे बच्ची का शव मिला। परिजनों का आरोप है कि मामा ने बच्ची के साथ गलत काम किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया, ताकि गाड़ियां उसे रौंद दें और मामला छिप जाए। आरोपी मामा फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मामा का परिवार और विश्वासघात

बच्ची का मामा दो बच्चों का बाप है। उसकी पत्नी और बच्चे मुजफ्फरनगर में रहते हैं। वह रंगाई-पुताई का काम करता है और महीने में कभी-कभी बहन के घर आता-जाता रहता था। पहले वह बच्ची को खिलाने के लिए ले जाता था, इसलिए परिवार ने कभी गलत नहीं समझा। पिता ने कहा कि मेरा साला 2 बच्चों का बाप है, फिर भी उसने अपनी भांजी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की। बहन का घर बिगाड़ दिया। अब रिश्तों पर भी भरोसा नहीं रहा।

परिवार की मांग

पिता ने रोते हुए कहा कि जो काम मेरे साले ने किया, ऐसा किसी बच्ची के साथ नहीं होना चाहिए। हमारी एक ही मांग है कि उसे फांसी की सजा मिले। एनकाउंटर नहीं, फांसी हो। जो अपनी भांजी का मर्डर कर सकता है, वह कुछ भी कर सकता है। ऐसा जल्लाद जेल से बाहर नहीं आना चाहिए। हम कानून और प्रशासन के साथ हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण पता चलेगा, लेकिन हमें लगता है कि गलत काम के बाद बच्ची को मारा गया।

दादी और मां का गुस्सा

बच्ची की दादी ने कहा कि उसे जान से मारना चाहिए, तभी बच्ची को इंसाफ मिलेगा। बच्ची की मां ने कहा कि वह जीवन भर उस व्यक्ति को घर में नहीं घुसने देंगी।

Updated on:
13 Apr 2026 08:25 am
Published on:
13 Apr 2026 08:22 am
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल