गाज़ियाबाद

इस फाइव स्टार होटल में अंदर हो रही थी शादी, गेट पर बदमाशाें ने लूट लिया दुल्हन के गहनों का बैग

गाजियाबाद के फाइव स्टार होटल कंट्री इन के गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
2 min read
hotel country inn

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले खासे बुलंद हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बदमाश अपने मंसूबों में बेखौफ होकर कामयाब हो रहे हैं। इसका एक उदाहरण शनिवार देर रात देखने मिला। थाना लिंक रोड इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल कंट्री इन में चल रही शादी के दौरान बदमाशों ने दुल्हन के गहनों से भरा हुआ बैग लूट लिया और फरार हो गए। इसके बाद शादी की खुशियां मना रहे लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिसके आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: शनि जयंती 2018: महासंयोग के कारण चमकने वाली है इन 4 राशि वाले लोगों की किस्मत

कंट्री इन में हो रही थी शादी

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना लिंक रोड स्थित फाइव स्टार होटल कंट्री इन में शनिवार को एक शादी चल रही थी। इसमें सभी लोग शादी का जमकर लुत्फ उठा रहे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। दुल्हन के परिवार वाले दुल्हन के लाखों रुपए के गहनोंं का बैग लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे होटल के गेट पर पहुंचेे तो बाइक सवार बदमाशों ने मौका पातेे ही हथियारों के बल पर दुल्हन के परिवार वालों से लाखों रुपए के गहनों से भरा बैग लूट लिया। बताया जा रहा है कि बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे।

फीका हुआ जश्न

वहीं, जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इस लूट की जानकारी होटल के अंंदर जश्न मना रहे लोगों को मिली तो जश्न फीका पड़ गया। इसके बाद सभी लोग बाहर की तरफ दौड़े लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। फौरन पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

इस मामले में एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि इस तरह की घटना सामने आई है। दुल्हन का परिवार धामपुर का रहने वाला है। शादी लिंक रोड थाना स्थित फाइव स्टार कंट्री इन होटल में चल रही थी। इसी दौरान बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस होटल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।

Published on:
13 May 2018 10:48 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी