1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनि जयंती 2018: महासंयोग के कारण चमकने वाली है इन 4 राशि वाले लोगों की किस्मत

शनि जयंती 2018: महासंयोग के कारण चमकेगी इन 4 राशि वालाें की किस्मत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 May 2018, 9:59 AM IST

shani jayanti

नोएडा. इस बार शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग बन रहा है। पंडित चंद्रशेखर की मानें तो यह महासंयोग 4 राशियों की किस्मत चमकाने वाला होगा। माना जाता है कि शन‍ि की कृपा मिलने पर गरीब भी मालामाल हो जाता है, जबकि उनका कोप हर तरफ से दुख लाता है। बता दें कि 15 मई यानी मंगलवार को शनि जयंती पर सैकड़ों साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो 4 राशि के जातकों के लिए बेहद लाभकारी होगा। शनि जयंती के दिन शनिदेव की पूजा मात्र से ही आपके जीवन में आई सभी समस्याएं आसानी से दूर हो जाएंगी। साथ ही इन राशि वालों को मान-सम्मान मिलने क? योग ग भी बन रहे हैं। पढ़िये वे कौन सी राशि हैं और उन पर क्या पड़ेगा प्रभाव बता रहे हैं पंडित चंद्रशेखर शर्मा।

तुला राशि

इस राशि वाले जातक अगर निवेश करना चाहते हैं तो लम्बे समय के लिए करें। आशा से अधिक लाभ होगा। परिवार वालों से अच्छा बर्ताव करें, जो आपके घर के वातावरण को खुशनुमा बनाए रखेगा। आपके सहयोग से अन्य लोगों का भी भला होगा। इस दौरान आप अपने शौक भी आसानी से पूरा कर सकेंगे। क्योंकि इसके लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा।

कुंभ राशि

दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से इस राशि वाले जातकों की आय बढ़ेगी। अचानक आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। जिस तरह आप पर लक्ष्मी जी की कृपा बनी हुई है। आगे भी इसी प्रकार बनी रहेगी। इससे आप अमीर भी हो सकते हैं।

मकर राशि

आपकी राशि में धन के योग बन रहे हैं। हालांक रिश्तों में बढ़ता लगाव आपके लिए चिंता का विषय है। इसके चलते आप कई अन्य चीजों लापरवाह हो रहे हैं। इस बात को समझ लें की किसी प्यार के रिश्ते में बह जाने से आपका नुकसान भी हो सकता है।

मीन राशि

साझेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।