गाज़ियाबाद

Ghaziabad: डीएम और उनकी पत्‍नी ने अनाथ बच्‍चों के साथ मनाई होली, जमकर लगाया गुलाल

Highligts Ghaziabad के DM ने अपने आवास पर मनाया त्‍यौहार अनाथ और दिव्‍यांग बच्‍चों को किया था आमंत्रित डीएम के इस कदम हो रही जिले में सराहना
2 min read
dm.jpg

गाजियाबाद। जनपद में मंगलवार (Tuesday) को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली (Holi) मनाई गई। होली पर कुछ लोग विभिन्न प्रकार के रंगों में नजर आए तो कुछ फूलों की होली खेलते नजर आए। एक-दूसरे ने आपस में गुझिया और विभिन्न तरह की मिइाई खिलाकर होली का त्यौहार मनाया। वहीं गाजियाबाद (Ghaziabad) के जिलाधिकारी (DM) अजय शंकर पांडेय और उनकी पत्नी ने कुछ अलग अंदाज में होली मनाई।

बच्‍चों को लगाया गुलाल

गाजियाबाद के डीएम और उनकी पत्‍नी ने होली अनाथ बच्चों के साथ मनाई। उन्‍होंने सभी बच्चों को गुलाल लगाकर उनके साथ फूलों की होली खेली। साथ ही उन सभी बच्चों को कई तरह के मिष्ठान और पकवान खिलाए। बता दें कि गाजियाबाद के डीएम अजय शंकर पांडे ने होली से पहले ही दिव्यांग और अनाथ बच्चों को अपने आवास पर होली खेलने के लिए आमंत्रित किया था।

काफी संख्‍या में पहुंचे बच्‍चे

इसके बाद बड़ी संख्या में दिव्यांग और अनाथ बच्चे होली के दिन जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे के आवास पर पहुंच गए। उन्हें देखकर डीएम अजय शंकर पांडेय और उनकी पत्नी सीमा पांडे ने बच्‍चों को जोरदार स्वागत किया। उन्‍होंने सभी बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया। डीएम के इस तरह होली मनाने की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

Updated on:
11 Mar 2020 10:58 am
Published on:
11 Mar 2020 10:57 am
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी