Highlights Modinagar थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी का है मामला पोता होने की खुशी में दादा ने कर दी हर्ष फायरिंग Modinagar पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
गाजियाबाद। जनपद में पोते की खुशी का जश्न मनाना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। नन्हे मेहमान के आने की खुशी में उसके दादा ने अस्पताल की छत पर जाकर फायरिंग कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ उसका शस्त्र निरस्त करने के लिए सिफारिश की है।
छत पर की फायरिंग
मामला मोदीनगर (Modinagar) थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी के एक निजी अस्पताल का है। वहां पर मेरठ (Meerut) जिले के परतापुर थाना क्षेत्र (Partapur Thana) की रहने वाली एक महिला भर्ती है। उसके ससुर का नाम सुरेंद्र सिंह है। मंगलवार को सुरेंद्र सिंह की बहू ने एक बेटे को जन्म दिया है। उस समय सुरेंद्र सिंह भी अस्पताल में मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने पोते के होने की खबर मिली, उन्होंने छत पर जाकर हर्ष फायरिंग कर दी। इस पर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई है।
शस्त्र लाइसेंस कैंसल करने को लिखा
एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हर्ष फायरिंग करने वालों के शस्त्र लाइसेंस करने की सिफारिश की जाएगी। रिवॉल्वर को भी जब्त कर लिया गया है।