17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad Accident: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर थार गाड़ी खड़ी कर, पूछ रहे थे रास्ता… ट्रैवल बस ने कुचला तीन युवकों की दर्दनाक मौत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद में बड़ा हादसा हो गया। जहां खड़ी थार के पास रास्ता पूछ रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रैवलर बस ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में बस चालक को झपकी आना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Accident

सांकेतिक फोटो सोर्स पत्रिका

Ghaziabad Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। विजयनगर इलाके में हुए इस हादसे में एक खड़ी थार के पास खड़े युवक और एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रैवलर बस ने कुचल दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस चालक को नींद की झपकी आने से यह बड़ा हादसा हुआ।

Ghaziabad Accident: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह एक बेहद दुखद सड़क हादसा सामने आया। जिसने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे की मेन लेन पर आईपीईएम कॉलेज के पास एक थार गाड़ी खड़ी थी। इस गाड़ी में सवार कुछ युवक नीचे उतरकर पास से गुजर रहे एक बाइक सवार से रास्ता पूछ रहे थे।

तीन युवकों की दर्दनाक मौत संभालने का मौका तक नहीं मिला

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैवलर बस अचानक अनियंत्रित हो गई। सीधे उन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो युवकों और एक बाइक सवार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मृतकों में दो की पहचान, बाइक सवार का अभी तक नहीं चला पता

मरने वालों में प्रवीण कुमार और दीपक नाम के युवक शामिल हैं। जो दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। जो बाइक चला रहा था। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। हालांकि तीनों को बचाया नहीं जा सका। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दुर्घटना की सच्चाई जानने के लिए पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरा

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बस चालक को चलते समय नींद आ गई थी। जिसके चलते वह समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। यह हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि हाईवे पर जरा सी लापरवाही किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है।