गाज़ियाबाद

कर्मवीर: इलाका हुआ सील तो भूख से तड़प रही गर्भवती गाय की सेवा में जुट गए चौकी इंचार्ज रफीक

Highlights मोदीपोन चौकी के इंचार्ज है रफीक अहमद देखभाल करने वाला परिवार हुआ क्वारेंटाइन दरोगा बोले— किसी को भी भूखा नहीं रहने दूंगा

2 min read
photo_2020-05-02_16-10-48.jpg

गाजियाबाद। कोविड-19 महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन है। इसके चलते गाजियाबाद में भी पूरी तरह लॉकडाउन है। खासतौर से जिन इलाकों को हॉटस्पॉट बनाया गया है, वहां तो किसी को भी घर से बाहर निकलने की ही इजाजत नहीं है। ऐसे में मोदीनगर में एक दरोगा की ऐसी भूमिका नजर आई है, जो वाकई काबिले तारीफ है। उनका कहना है कि मानव सेवा धर्म ही उनका सबसे बड़ा धर्म है।

सामने के प्लॉट में है गाय

दरअसल, मोदीपोन चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार को क्वॉरेंटाइन किया गया था। उनके यहां पर गाय पल रही थी। जब क्वॉरेंटाइन के चलते वे अपने पशुओं को खाना नहीं खिला पाए तो गर्भवती गाय को भूखी देखते हुए चौकी इंचार्ज का मन पसीज गया। उन्होंने उसके चारे का ही इंतजाम नहीं कराया बल्कि खुद वर्दी में ही सानी करते हुए उसे चारा उपलब्ध कराया। अब दोनों टाइम ही वह गाय को चारा उपलब्ध करा रहे हैं।

भूख से तड़प रही थी गाय

इस बारे में मोदीपोन पुलिस चौकी के इंचार्ज रफीक अहमद ने बताया कि उनके इलाके में रहने्र वाले एक परिवार को क्वॉरेंटाइन किया गया है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।पूरा इलाका सील कर दिया गया है। वहीं पर रहने वाले एक परिवार ने गाय पाल रखी है। उनकी गाय घर के सामने ही एक प्लॉट में रखी गई है। वह गर्भवती है। सुबह भूख की वजह से तड़प रही थी। उन्होंने गाय को भूख से तड़पते हुए देखा तो पहले चारे का इंतजाम कराया। उन्होंने खुद ही उसको खिलाया।

इसे अपनी ड्यूटी बताया

रफीक अहमद ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी ड्यूटी मानव सेवा ही है। उनके क्षेत्र में ऐसे गंभीर दौर में चाहे वह इंसान हो, पशु हो या पक्षी हो, किसी को भी वह भूखा नहीं रहने देंगे। जहां तक होगा वह भरसक प्रयास करते हुए सभी को राशन उपलब्ध कराएंगे। यही सोचकर उन्होंने इस गाय को भी चारा खिलाया है। बहराल दरोगा के इस वीडियो के वायरल होने के बाद चारों तरफ लोग पुलिस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Updated on:
02 May 2020 04:25 pm
Published on:
02 May 2020 04:23 pm
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो