बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी रानी नागर के समर्थन में आवाज उठाई थी। बादलपुर के रहने वाले पूर्व मंत्री करतार नागर की पहल पर मायावती ने आईएएस को न्याय दिलाने के लिए ट्वीट किया था। इसके बाद गुर्जर समाज के कई नेता उनके समर्थन में आगे आए थे। भाजपा से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, बसपा सांसद मलूक नागर और भाजपा के पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने रानी नागर को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष की बात कही है। बता दें कि महिला आईएएस ने एक सीनियर आईएएस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोर्ट में इसका केस विचाराधीन है।