नोएडा। लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच कोरोना कर्मवीर अपने कर्तव्यों का इमानदारी से पालन कर रहे हैं। इन्हीं में शामिल हैं स्वास्थ्यकर्मी। रमजान में 12 से 14 घंटे की ड्यूटी करना आसान नहीं है लेकिन कमर खान और शबनम ने ऐसा करके दिखा दिया है। उनकी एक और बहन नर्स है। तीनों भाई—बहन अपना फर्ज निभाने के साथ ही अस्पताल में सहरी करते हैं।