बता दें कि बागपत में 16 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, लेकिन 14 मरीज अब ठीक हो गये है, जिनको 14 दिन के क्वारंटीन के लिए घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। अब जिले में केवल दो ही मरीज कोरोना पॉजिटिव रह गए हैं। मरीजों की संख्या में ठहराव को देखते हुए प्रशासन ने राहत की सांस ली है। प्रशासन उम्मीद लगाए बैठा था कि 3 मई तक बागपत जनपद में शासन की ओर से जरूर राहत कर दी जाएगी, लेकिन शासन ने अब 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का समय बढ़ा दिया है।